अक्षर तिथि · Akshara Tithi

हिन्दू पञ्चाङ्ग सहायक

आपके उत्सव, हिन्दू पञ्चाङ्ग पर — हर वर्ष, स्वतः।

तिथि-आधारित अनुस्मारक, जन्मदिन, श्राद्ध श्रृङ्खला, सूर्योदय अलार्म और बहुत कुछ — हिन्दू पञ्चाङ्ग की लय में बँधा एक मोबाइल साथी।

सूर्य, चन्द्र, घण्टी और दीपक — अक्षर तिथि ऐप का चिह्न।
प्रकृति की कडी · A thread to nature

तिथि जानें, और सूर्य-चन्द्र की लय जानें।

प्रकृति की लय के साथ जीना — यही हिन्दू संस्कृति की सहज देन है, और तिथि इसका दैनिक स्मरण है। तिथि जानें, और आप जान जाएँगे कि इस क्षण सूर्य और चन्द्र आपके चारों ओर कहाँ हैं।

दोनों का हमारी शरीर-क्रिया और मन-स्थिति पर प्रत्यक्ष प्रभाव है — प्रकाश, ज्वार-भाटा, निद्रा, मनोदशा। इसीलिए हिन्दू पञ्चाङ्ग और हिन्दू संस्कृति प्रकृति से इतने गहरे जुडे हैं: जीवन की लय आकाश की लय से बँधी है।

अक्षर तिथि का प्रयास इसी कडी को आज के व्यस्त जीवन में जीवित रखना है।

एण्ड्रॉइड ऐप

अक्षर तिथि

हिन्दू पञ्चाङ्ग का दैनिक साथी (एण्ड्रॉइड के लिए)।

iOS संस्करण शीघ्र आ रहा है।

इस पर पाएँGoogle Playअब Google Play पर उपलब्ध
विशेषताएँ · What it does

पञ्चाङ्ग की हर परत — एक स्पर्श दूर।

तिथि-आधारित अनुस्मारक

जन्मदिन · वर्षगाँठ · देहान्त · अन्य

श्राद्ध श्रृङ्खला

देहान्त के लिए 33 अनुस्मारक, स्वतः निर्मित

सूर्योदय · सूर्यास्त · चन्द्रोदय अलार्म

चयनित शहर के अनुसार प्रतिदिन गणना

तिथि खोज

कोई सामान्य दिनाङ्क चुनें · पूर्ण पञ्चाङ्ग देखें

मासिक पञ्चाङ्ग दृश्य

पूर्णिमा · अमावस्या · अनुस्मारक चिह्न

जय सियाराम!